Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

Delhi Elections: मैदान में उतरे सीएम धामी, बीजेपी उम्मीदवार पूनम शर्मा के समर्थन में किया रोड शो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवार पूनम शर्मा के लिए प्रचार किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी की उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो किया। 

सीएम धामी ने चुनाव प्रचार से पहले निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के पार्टी दफ्तर का उद्घाटन किया और फिर पूनम शर्मा के लिए रोड शो किया।

उद्घाटन के बाद मीडिया से पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यूसीसी उत्तराखंड के लोगों से हमारा वादा था और हम इसे पूरा कर रहे हैं। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2022 में इसका वादा किया था। हमने कहा था कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी हम इस पर काम करेंगे। हम विधेयक लेकर आए हैं और अब अपना वादा पूरा कर रहे हैं।"