Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिया बयान

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत की घटना के बाद 28 जुलाई को कोचिंग सेंटर ने शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही एमसीडी की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। जिसके तहत 13 कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है। 

इस बीच इस हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि केंद्र भी मामले की जांच कर रहा है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।