Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

AAP के तीन मौजूदा पार्षदों ने पार्टी से तोड़ा नाता, BJP में हुए शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी में अब फूट पड़नी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। एंड्रयूजगंज से आम आदमी पार्टी की पार्षद अनिता बसोया बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से निखिल चपराना भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

नई दिल्ली जिला के पूर्व अध्यक्ष भी बीजेपी में शामिल
संदीप बसोया आप (AAP) के नई दिल्ली जिला से पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। ये भी बीजेपी शामिल हुए हैं। साथ ही आरके पुरम वार्ड से आम आदमी पार्टी के पार्षद धर्मवीर भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

आम आदमी पार्टी के 3 मौजूदा पार्षद बीजेपी में हुए शामिल 
1. एंड्रयूजगंज (वार्ड नंबर 145) से अनिता बसोया
2. वार्ड नंबर 183 से निखिल चपराना
3. आरकेपुरम (वार्ड नंबर 152) से धर्मवीर

आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों का बीजेपी में शामिल होने से दिल्ली की सियासत में खासा बदलाव होने वाला है। ऐसे में दिल्ली में बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार बनना तय हो गया है। दिल्ली विधानसभा के बाद दिल्ली नगर निगम में सत्ता परिवर्तन होना तय हो गया है। मार्च के आखिर में होने वाले मेयर चुनाव में बीजेपी का मेयर बनना तय माना जा रहा है। 

इससे पहले आम आदमी पार्टी के 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शमिल हुए थे। इन विधायकों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश प्रभारी बैजयत पांडा की मौजूदगी में 8 विधायकों ने पार्टी की सदस्यता ली थी।