Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

दिल्ली में आज आसमान रहेगा साफ

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में खिल रही धूप से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है, बारिश के कोई असर नहीं नजर आएंगे।

आज के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आज का दिन पहले के दिनों के मुकाबले गर्म रहने वाला है। रात के समय थोड़ी ठंडा महसूस हो सकती है।

दिल्ली मौसम केंद्र की ओर से दिए गए ताजा अपडेट के मुताबिक लगभग 28 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप निकलती रहेगी। बीच - बीच में बादल आते जाते रहेंगे।