Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

नए कांग्रेस मुख्यालय का नाम 'सोरोस भवन' रखा जाना चाहिए: शहजाद पूनावाला

New Delhi: बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारतीय राज्य के साथ लड़ाई' वाली टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता अमेरिकी जॉर्ज सोरोस के निर्देशों पर काम कर रहे थे और नए कांग्रेस मुख्यालय का नाम 'सोरोस भवन' रखा जाना चाहिए।

शहजाद पूनावाला ने कहा, "भारत का स्टेट कहां से जन्म लेता है, भारत के संविधान से, इसका मतलब राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि उनका एजेंडा मोदी विरोधी, बीजेपी विरोधी होते-होते देश विरोधी भी है, संविधान विरोधी भी है इसलिए जो उनकी नई बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ है उसका नाम सोरोस भवन रखना चाहिए क्योंकि ये संयोग नहीं है क्योंकि ये प्रयोग नहीं है, ये सोचा-समझा उद्योग है। सोरोस के इशारे पर भारत टुकड़े करने वाली सारी फोर्सेंज काम पर, हमने देखा है कि" कैसे सोनिया गांधी उस संस्था का हिस्सा है जो उनसे फंड लेता है। भारत को कश्मीर से अलग करने की वकालत करता है।"