Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

योजना के अनुसार सटीकता के साथ लक्ष्यों को नष्ट किया गया, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत निर्धारित लक्ष्यों को योजना के अनुसार सटीकता के साथ नष्ट कर दिया गया। ये बात भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ढांचों पर हमला करने के कुछ घंटों बाद कही गई।

पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ सशस्त्र बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई की सराहना करते हुए सिंह ने कहा "भारत ने अपनी धरती पर हुए हमले का 'जवाब देने के अपने अधिकार' का प्रयोग किया है। हमारी कार्रवाई बहुत सोच-समझकर और संतुलित तरीके से की गई है।"

सिंह ने छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन की 50 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर कहा, "हमने केवल उन लोगों को मारा जिन्होंने हमारे निर्दोष लोगों को मारा।"

उन्होंने कहा, "आतंकवादियों का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से ये कार्रवाई केवल उनके शिविरों और अन्य बुनियादी ढांचे तक ही सीमित रही।" सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ काम किया है। 

उन्होंने कहा, "हमने किसी भी नागरिक आबादी को प्रभावित नहीं होने देकर संवेदनशीलता दिखाई है।" रक्षा मंत्री ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेनाओं ने आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट करके मुंहतोड़ जवाब दिया है।मैं हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी को सलाम करता हूं।"