Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

CBI के गिरफ्तार करने के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत अर्जी और सीबीआई के उन्हें गिरफ्तार करने को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। जस्टिस सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की बेंच मामले में सुनवाई कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने 23 अगस्त को सीबीआई को मामले में जवाबी हलफनामा दायर करने की इजाजत दी थी और केजरीवाल को जवाब देने के लिए दो दिन का वक्त दिया था। केजरीवाल ने जमानत से इनकार किए जाने के खिलाफ और मामले में सीबीआई की तरफ से गिरफ्तारी के खिलाफ दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं।

उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली हाई कोर्ट के पांच अगस्त के आदेश को चुनौती दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 14 अगस्त को मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा।