Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मुखर्जी नगर में सड़क पर छात्रों ने देर रात तक किया प्रदर्शन

दिल्ली के ओल्‍ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन एस्पिरेंट्स की शनिवार को मौत हो गई थी। इसके बाद गुस्‍साए छात्र जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। 

दिल्‍ली के मुखर्जी नगर में देर रात तक छात्रों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एमसीडी और कोचिंग सेंटरों के खिलाफ विरोध किया और छात्रों के लिए सुरक्षित माहौल की मांग की। एसडीएम मॉडल टाउन राजीव कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। केंद्रीय जिला मजिस्ट्रेट को कोचिंग सेंटर में बाढ़ की घटना की वजह का पता लगाने और संबंधित लोगों की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश भी दिया गया। दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट राजस्व मंत्री आतिशी को सौंपी।