Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

सोनिया गांधी की सेहत में हो रहा सुधार, अस्पताल अधिकारियों ने दी जानकारी

New Delhi: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को संक्रमण होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, हालांकि वे अब भी चिकित्सकीय निगरानी में हैं। सर गंगाराम अस्पताल के अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि सोनिया गांधी को 24 मार्च की रात को भर्ती कराया गया था। संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं और उन पर दवाओं का अच्छा असर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं जो उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर सोनिया गांधी को अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा और उनकी हालत स्थिर है।

सोनिया गांधी (79) को बुखार होने के बाद मंगलवार रात करीब 10 बजकर 22 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने पहले कहा था कि मौसम बदलने के कारण उनकी तबीयत खराब हुई है।