Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, गृह मंत्रालय ने दोबारा बातचीत शुरू करने का दिया भरोसा

New Delhi: लद्दाख के क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सोमवार को गृह मंत्रालय की तरफ से भरोसा दिए जाने के बाद अपने समर्थकों के साथ अनशन खत्म कर दिया। मंत्रालय ने उनकी मांग पर तीन दिसंबर से दोबारा लद्दाख के ग्रुपों के साथ बातचीत शुरू करने का भरोसा दिया है।

जम्मू कश्मीर और लद्दाख के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रशांत लोखंडे ने छह अक्टूबर से दिल्ली के लद्दाख भवन में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें गृह मंत्रालय का लेटर सौंपा।

सोनम वांगचुक ने कहा, "मुझे आपको ये बताते हुए खुशी हो रही है कि अभी-अभी लद्दाख के लिए गृह मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी ने मुझे गृह मंत्रालय का एक लेटर दिया है, जिसमें लद्दाख की एपेक्स बॉडी और केडीए और केंद्र के बीच बातचीत फिर से शुरू करने की हमारी मांग को मान लिया गया है। बातचीत तीन दिसंबर से शुरू होगी। हमारी मुख्य मांग पूरी हो गई है। मुझे उम्मीद है कि बातचीत का नतीजा अच्छा होगा। हमारा काम सिर्फ ये तय करना था कि बातचीत फिर से शुरू हो। मुझे उम्मीद है कि बातचीत आगे बढ़ेगी और कोई नतीजा निकलेगा, ताकि हमें फिर से अनशन न करना पड़े।"

लेटर में कहा गया है कि मंत्रालय की हाई लेवल कमेटी, जो लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रही है, अगली बैठक तीन दिसंबर को करेगी। इसके बाद सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों ने अपना अनशन खत्म कर दिया।