Breaking News

यमन में बाजार पर हवाई हमले से मची तबाही, 30 की मौत का दावा     |   सोमालिया में राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट का झटका, 90 दिन में चुनाव कराने का आदेश     |   मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, यादों के साथ छोड़ी सफेद जर्सी     |  

भारतीय किसान संघ के सदस्यों से मुलाकात अच्छी रही, मिलकर 'मुद्दों' को हल करेंगे- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दिल्ली में भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के सदस्यों के साथ बैठक की और उन्हें भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान सही तरीके से किया जाएगा।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा, "मैं भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के सभी मित्रों को बहुत धन्यवाद देता हूं, वो आए और उन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए हैं। मिलके जो समस्या सामने आयी हैं, उन पर काम करेंगे और साथ ही समाधान के लिए राज्य सरकारों के साथ उनसे संबंधित सस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।"

उन्होंने कहा, "कई महत्वपूर्ण चर्चा उन्होंने कही है। उसमें कृषि की लागत कम करने से लेकर, उचित मूल्य देने के लिए, फसलों को पानी के भराव से बचाने के लिए, अच्छा कीटनाशक और बिज मिल सके। उसके सुझाव आए हैं। फिर पशुओं से भी हम फसल को कैसे बचा सकें। इसके संबंध में भी उन्होंने सुझाव दिए हैं। अधिक कीटनाशकों और उर्वरकों का अनियंत्रित प्रयोग धरती के स्वास्थ्य को भी खराब कर रहा है तो उसका भी कुछ समाधान सोचना चाहिए औऱ सरकार योजनाओं की जानकारी कैसे ढंग से सब तक पहुंचे।"