Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Delhi: गंदगी और कचरे की समस्या से जूझ रहे फतेहपुर बेरी गांव के लोग, कई लोग गंवा चुके हैं जान

अगर आप दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर जिले के फतेहपुर बेरी गांव जाएं तो यहां के कचरे से भरे बदबूदार नाले आपका स्वागत करते दिखेंगे। इलाके में रहने वाले लोगों की शिकायत है कि मानसून के दौरान हालात हर साल बदतर हो जाते हैं। कचरे और गंदगी से जाम हुए नाले का पानी निकलकर मुख्य रास्तों पर आ जाता है। कई बार तो ये गंदा पानी लोगों के घरों में भी घुस जाता है।

गंदे पानी से भरे ये नाले इलाके में कई बीमारियों की जड़ बन गए हैं। इसकी वजह से लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। कई लोग तो इसकी वजह से हुई खतरनाक बीमारियों से जान भी गंवा चुके हैं। फतेहपुर बेरी गांव के लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत किए जाने पर कई अधिकारी और नेता यहां आए तो लेकिन नाले की सफाई के लिए कुछ नहीं किया गया।

फतेहपुर बेरी गांव के लोग अब दिल्ली की नई सरकार से आस लगाए हैं कि वे उन्हें गंदे नालों की इस दिक्कत से निजात दिलाएगी और उनके इलाके को साफ-सुथरा और रहने लायक बनाएगी।