Breaking News

सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले     |   साध्वी प्रेम बाईसा की कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मौत: पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश     |   निलोफर कफील का राजनीतिक यू-टर्न, AIADMK छोड़ DMK में होंगी शामिल     |   गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी     |   CM योगी ने गोरखपुर के जंगली कौड़िया में बीडीओ कार्यालय का लोकार्पण किया     |  

BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बुधवार रात तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें उम्र संबंधित दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

बता दें, आडवाणी को इसी साल भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 96 साल के आडवाणी ओल्ड एज रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं। आमतौर पर उनका घर पर ही डॉक्टर चेकअप करते हैं। लेकिन बुधवार रात उन्हें कुछ दिक्कत हुई, इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स लेकर आया गया। एम्स के यूरोलॉजी विभाग में वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी नियमित जांच हो रही हैं।