Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

'सत्यमेव जयते'... जमानत मिलने के बाद सत्येंद्र जैन ने दी पहली प्रतिक्रिया

New Delhi: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद एएपी नेता सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें उन्होंने 'सत्यमेव जयते' कहा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में "मुकदमे में देरी" और उनकी "लंबी हिरासत" का हवाला देते हुए जमानत दे दी है।

सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 30 मई, 2022 को कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने 50 हजार रुपये के बेल बांड पर सत्येंद्र जैन को जमानत दी है।