Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Delhi: शनि बाजार में छत गिरने से लगी आग, परिवार के छह सदस्य घायल

बाहरी उत्तरी दिल्ली में रविवार को दो मंजिला मकान की छत गिरने से एक परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये घटना शनि बाजार इलाके में सुबह करीब सात बजे हुई, जब परिवार कथित तौर पर खाना बना रहा था। इस घटना के कारण वे झुलस गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने शुरू में आशंका जताई थी कि सिलेंडर में विस्फोट के कारण मकान ढह गया। हालांकि, गहन निरीक्षण के बाद पुष्टि हुई कि कोई विस्फोट नहीं हुआ था। अधिकारी ने बताया कि घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

डॉक्टरों ने बताया कि परिवार के सदस्यों को मलबे से चोट लगी है और आग से जलने के कारण परेशानी हो है। डॉक्टरों के अनुसार राजू 52 प्रतिशत, उसकी पत्नी 45 प्रतिशत और उसका बेटा 45 प्रतिशत झुलस गया। 

उन्होंने बताया कि उसकी बेटियां मोहिनी, वर्षा और माही क्रमश: 50 प्रतिशत, छह प्रतिशत और आठ प्रतिशत झुलस गई हैं। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।