Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

गणतंत्र दिवस 2025: 61वीं घुड़सवार सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगे परेड कमांडर के बेटे अहान

76वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर रविवार को ऐतिहासिक 61वीं घुड़सवारी टुकड़ी का नेतृत्व जवान लेफ्टिनेंट अहान कुमार करेंगे। अहान के लिए ये गौरव का क्षण होगा क्योंकि वे अपने पिता के नक्शेकदम पर चलेंगे, जो परेड कमांडर के रूप में मार्च का नेतृत्व करेंगे।

इस प्रतिष्ठित परेड में अहान का ये पहला मौका होगा और वे अपने परिवार की सैन्य परंपरा का सम्मान आगे बढ़ा रहे हैं। हनोवरियन नस्ल के अपने घोड़े 'रणवीर' पर सवार होकर, 25 वर्षीय अधिकारी घुड़सवार सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगे, जो गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत से ही एक प्रमुख विशेषता रही है।

नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर साहिल आहलूवालिया भी पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। उनके लिए ये परेड विशेष होगी क्योंकि 1991 में उनके पिता भी नौसेना की टुकड़ी का हिस्सा थे। इस साल की परेड में उनके साथ तीन प्लाटून कमांडर होंगे और वे सभी 144 युवा नौसैनिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर मार्च करेंगे।

लेफ्टिनेंट कमांडर आहलूवालिया ने कहा कि दिल्ली की सर्द हवाएं और बाकी चुनौतियों के बावजूद, कर्तव्य पथ पर मार्च करने का अनुभव उन्हें एक गर्वित भारतीय बनने की अनुभूति दिलाता है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में सभी प्रतिभागी देश के प्रति अपने कर्तव्यों का प्रदर्शन करेंगे, जिससे ये मौके और भी गौरवमयी बन जाता है।