Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता रॉय: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता जो कहतीं हैं, वो करतीं हैं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता रॉय से शानिवार को मिलीं। उन्होंने इसी कॉलेज से पढ़ाई की है। रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज पहुंचकर प्रिंसिपल से बात की। प्रिंसिपल ने बताया कि सीएम रेखा गुप्ता तेज-तर्रार थीं।

दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता रॉय ने सीएम रेखा को आशीर्वाद दिया और कहा, "वे तब भी बहुत दृढ़ थीं और वे दिल्ली को बेहतर बनाएंगी। हम सभी उनके साथ खड़े हैं।" प्रिंसिपल प्रोफेसर सविता रॉय ने बताया कि रेखा गुप्ता इस कॉलेज में स्टूडेंट यूनियन की सचिव रहीं और हमेशा ही छात्र-छात्राओं की जो भी समस्या होती थी, उसे गंभीरता से सुनती थीं।