Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

New Delhi: शालीमार बाग से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री

                
शालीमार बाग विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली को नया मुख्यमंत्री चुना गया है। दिल्ली में बुधवार को बीजेपी कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया। 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी हुई है।

विधायकों की बैठक में लिया गया फैसला
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने विधायकों से एक-एक कर बातचीत की और सभी की राय जानने के बाद रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई. इससे पहले मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में थे, लेकिन रेखा गुप्ता ने सबको पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली। उनके नाम की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया और समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई।

रेखा गुप्ता के घर पर जश्न
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गईं बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता के घर पर जश्न का माहौल है। उनके समर्थक बड़ी संख्या में घर के बाहर जुटे और फूल-मालाओं के साथ उनके परिवारजनों का स्वागत किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और पटाखे फोड़े। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री चुने जाने पर समर्थकों में उत्साह है। कल सुबह 11 बजे वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।