Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, हिंदी सहित इन विषयों में है जॉब का मौका

टीचिंग फील्ड में जॉब ढूंढ रहे है कैंडिडेट्स के लिए शानदार मौका है।  के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत, कुल 39 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है।

कैंडिडेट्स 27 नवंबर, 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। अब चूंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे फटाफट अप्लाई कर दें, क्योंकि अंतिम समय में भारी संख्या में आवेदन करने पर ऑफिशियल वेबसाइट पर लोड बढ़ने से अप्लाई करने में समस्या हो सकती है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://dducollegedu.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी, इंग्लिश, बॉटनी, हिस्ट्री, मैथ्स, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस सहित अन्य विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।