Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Delhi: गणतंत्र दिवस से पहले रोशनी से जगमगा उठीं राष्ट्रपति भवन समेत ये सरकारी इमारतें

गणतंत्र दिवस से पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास की सरकारी इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठीं। 26 जनवरी की सुबह शानदार गणतंत्र दिवस परेड से होगी, जिसमें भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ करेंगे।

इस साल की झांकियों का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सोलह झांकियां और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की 15 झांकियां परेड का हिस्सा होंगी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।