Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

तेज प्रताप यादव और हेमा यादव को बड़ी राहत, 'जमीन के बदले नौकरी घोटाला' मामले में जमानत मिली

New Delhi: दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को 'जमीन के बदले नौकरी घोटाला' मामले में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव और हेमा यादव को जमानत दे दी। दिल्ली की एक अदालत ने इससे पहले पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी, दो बेटों और दो बेटियों समेत परिवार के कुछ सदस्यों को जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में तलब किया था। आरोपियों को 11 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद के कार्यकाल के दौरान 2004 और 2009 के बीच आरजेडी सुप्रीमो के परिवार या सहयोगियों को उपहार के रूप में या उनके नाम पर जमीन हस्तांतरित करने के बदले ये नियुक्तियां की गईं। लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित कई के खिलाफ 18 मई, 2022 को एक मामला दर्ज किया गया था।