प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले भिक्षुओं के साथ प्रार्थना की और उनका अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि अभिधम्म दिवस भगवान बुद्ध के अभिधम्म की शिक्षा देने के बाद स्वर्ग से अवतरण की याद में मनाया जाता है।
हाल ही में चार अन्य भाषाओं के साथ पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने से इस वर्ष के अभिधम्म दिवस समारोह का महत्व बढ़ गया है क्योंकि अभिधम्म से संबंधित भगवान बुद्ध के उपदेश मूल रूप से पाली भाषा में उपलब्ध हैं।
पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस में लिया हिस्सा
You may also like
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने से 2 की मौत, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज.
दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 605 पहुंचा, कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली.
दिल्ली प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता का पंजाब सरकार पर निशाना, बोलीं- कुछ राज्य जानबूझकर करा रहे पराली जलाने की घटनाएं.
दिवाली से पहले दिल्ली के सदर बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के लिए FRS वैन और वॉच टावर तैनात.