Breaking News

नितिन नवीन के बिहार विधानसभा से इस्तीफे की अधिसूचना जारी की गई     |   बिहार विधान परिषद सचिवालय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 5 बजे लोकसभा में नक्सलवाद पर बोल सकते हैं     |   WB: ‘BJP चुनाव में फायदा उठाने के लिए पिक एंड चूज गेम खेल रही’, बोली सीएम ममता     |   मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भारी बारिश, आंधी और तूफान की संभावना जताई     |  

PM मोदी ने मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत को मुख्यधारा में लाने पर दिया जोर

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर अपने संदेश में एक ऐसा माहौल बनाने का आह्वान किया जहां मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत अधिक से अधिक मुख्यधारा में आए।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस इस बात की पुरजोर याद दिलाता है कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे समग्र कल्याण का एक मूलभूत हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तेज गति से भागती दुनिया में, यह दिन दूसरों के प्रति करुणा दिखाने और उसे बढ़ाने के महत्व को रेखांकित करता है।’’

मोदी ने लिखा, ‘‘आइए हम सामूहिक रूप से ऐसा माहौल बनाने के लिए काम करें जहां मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत ज्यादा से ज्यादा मुख्यधारा में आए।इस क्षेत्र में काम करने वाले और दूसरों को स्वस्थ होने और खुशी पाने में मदद करने वाले सभी लोगों को मेरी बधाई।’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का समग्र उद्देश्य दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरुकता बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन में प्रयासों को गति देना है।