Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

PM मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का किया विस्तार, दिल्ली में 200 बसों को दिखाई हरी झंडी

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भगवान महावीर वनस्थली पार्क में पौधारोपण किया और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का विस्तार किया। उन्होंने दिल्ली से गुजरात तक फैली 700 किलोमीटर लंबी अरावली पर्वतमाला के पुनर्वनीकरण के मकसद से एक विशेष पहल की शुरुआत की। 

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 200 बसों को भी हरी झंडी दिखाई। उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, एलजी वी.के. सक्सेना, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी थे।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि अरावली पर्वतमाला पृथ्वी पर सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है जो गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली को कवर करती है । पिछले कई सालों में इस पर्वत श्रृंखला से संबंधित कई पर्यावरणीय चुनौतियां सामने आई हैं जिन्हें कम करने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।