Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

अमित शाह ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर दिया ‘उल्लेखनीय’ भाषण, पीएम मोदी ने सराहा

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा में भाषण की मंगलवार को सराहना की और कहा कि उनका संबोधन देश को सुरक्षित रखने की दिशा में सरकार के प्रयासों पर केंद्रित है। 

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘लोकसभा में दिये गए इस उल्लेखनीय भाषण में गृह मंत्री अमित शाह जी ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसने कायर आतंकवादियों का सफाया करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनका संबोधन हमारे देश को सुरक्षित रखने की दिशा में हमारी सरकार के प्रयासों पर भी केंद्रित है।’’ 

अमित शाह ने संसद के निचले सदन में कहा कि पहलगाम नरसंहार को अंजाम देने वाले तीन आतंकवादियों को श्रीनगर के पास सेना, सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। 

ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए, शाह ने कहा कि सोमवार को ऑपरेशन महादेव के तहत आतंकवादियों को मार गिराया गया। उनकी पहचान सुलेमान उर्फ फैजल, अफगानी और जिबरान के रूप में हुई है।