Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

India PAK Conflict: भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम लागू, पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघर्ष विराम की घोषणा के बाद शनिवार को अपने आवास पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, सेना प्रमुखों, एनएसए अजीत डोभाल और शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने घोषणा की है कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों ने शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमति जताई है। विदेश सचिव की ये घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ये कहने के तुरंत बाद आई कि भारत और पाकिस्तान अमेरिका की मध्यस्थता में बातचीत के बाद "पूर्ण और तत्काल" संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं।

मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 3.35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन किया था।