Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

पीएम मोदी ने सऊदी अरब बस दुर्घटना पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वे सऊदी अरब के मदीना में हुई बस दुर्घटना में भारतीय श्रद्धालुओं के मारे जाने से ‘‘बेहद दुखी’’ हैं। ये श्रद्धालु उमराह करने गए थे। बस में लगभग 40 भारतीय सवार थे, जिनमें से अधिकतर तेलंगाना के रहने वाले थे। बस कथित तौर पर देर रात लगभग डेढ़ बजे (भारतीय समयानुसार) एक तेल टैंकर से टकरा गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ भी निकट संपर्क में हैं।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वे सऊदी अरब में मदीना-मक्का राजमार्ग पर हुई बस दुर्घटना में कई भारतीय श्रद्धालुओं के मारे जाने की खबर से ‘‘स्तब्ध और बेहद दुखी’’ हैं। उन्होंने ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’’