Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

CM रेखा ने आजादपुर मंडी का किया दौरा, बोली- पिछली सरकार ने किसी भी मंडी में कोई काम नहीं किया

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली में आजादपुर मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की किसी भी मंडी में पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली की सभी मंडियों की हालत इतनी खराब है कि पिछले 10-15 सालों में इन मंडियों में कोई काम नहीं हुआ। यहां सफाई, सड़क, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कितनी समस्याएं हैं, जबकि सैकड़ों लोग यहां काम कर रहे हैं। यहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।"

उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण की योजना बनाई जाएगी। सुरक्षा को मजबूत करके व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।