Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Delhi: कई इलाकों में घना कोहरा, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही शीतलहर और घने कोहरे ने उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों को अपनी चपेट में ले रखा है। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह बेहद घना कोहरा देखने को मिला। इस वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई है। 

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट किया है। विभाग के मुताबिक सुबह 4.30 बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। पालम में शून्य दृश्यता थी। मौसम विभाग ने बताया कि कहा कि कोहरे से एयरपोर्ट, हाइवे और रेल यातायात पर असर पड़ा है। सुबह छह बजे तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।