Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

युवाओं के भविष्य के लिए 'एक देश-एक चुनाव' अहम, दिल्ली एनसीसी रैली में बोले पीएम मोदी

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के युवाओं से 'एक देश- एक चुनाव' पर चल रहे बहस में शामिल होने का आग्रह किया। पीएम ने कहा कि ये सीधे तौर पर युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। नई दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने बताया कि कैसे देश में बार-बार होने वाले चुनावों से शासन में समस्या पैदा होती है। 

पीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों पर स्कूली शिक्षकों की तैनाती से शिक्षा प्रभावित होती है। उन्होंने कहा, "हर चुनाव में वोटिंग लिस्ट अपडेट होती है और इसमें बहुत सारा काम शामिल होता है, जिसमें स्कूली शिक्षकों को भी ड्यूटी पर लगाया जाता है। इससे शिक्षा और परीक्षा की तैयारियां प्रभावित होती हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान एक रैली की, जिसमें उनके साथ एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। इस वर्ष गणतंत्र दिवस शिविर में 2000 से ज्यादा एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया था।