Breaking News

दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद LG ने शाम 5 बजे अहम बैठक बुलाई     |   डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कर्नाटक पहुंचे केरल के सीेएम वीडी सतीशन     |   पुलिस ने सुलझाई प्रयागराज हत्याकांड की गुत्थी, आरोपी सनी गुप्ता गिरफ्तार     |   मालवीय नगर अग्निकांड पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने जताया दुख     |   दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20     |  

'विश्व साइकिल दिवस' पर मनसुख मांडविया की युवाओं से अपील, रोजाना साइकिल चलाने का किया आह्वान

New Delhi: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को देश के युवाओं से साइकिल चलाने को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने इसे एक स्वस्थ जीवनशैली बनाने और पर्यावरण की स्थिरता में योगदान देने का एक आसान लेकिन असरदार तरीका बताया।

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर बधाई देते हुए मनसुख मंडाविया ने कहा कि साइकिल चलाने को सिर्फ एक कसरत या शौक के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसी आदत के तौर पर देखा जाना चाहिए जो शरीर की फिटनेस, मानसिक सेहत और एक मजबूत राष्ट्र को बढ़ावा देती है।

मंत्री ने युवाओं को दिए अपने संदेश में कहा, "साइकिल चलाना सिर्फ एक कसरत या एक दिन का शौक नहीं है, बल्कि ये एक स्वस्थ और सशक्त जीवनशैली का प्रतीक है। ये हमें फिट रखता है, शरीर में ऊर्जा भरता है और मानसिक सेहत को भी बेहतर बनाता है।"

व्यवहार में एक बड़े बदलाव का आह्वान करते हुए मनसुख मंडाविया ने इस बात पर जोर दिया कि साइकिल चलाना एक रोजाना की आदत बननी चाहिए, क्योंकि इससे सिर्फ सेहत को फायजा होता है बल्कि पर्यावरण की रक्षा करने में भी मदद मिलती है।

उन्होंने कहा, “हम जितना ज्यादा साइकिल का इस्तेमाल करेंगे, प्रदूषण उतना ही कम होगा। पेट्रोल-डीजल की खपत में बचत होने से देश को भी फायदा होगा।” पर्यावरण से जुड़ी वैश्विक चिंताओं का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से बार-बार अपील की है कि वो ईंधन से चलने वाले वाहनों पर अपनी निर्भरता कम करें; उन्होंने आगे कहा कि साइकिल चलाना इसका एक सकारात्मक और व्यावहारिक समाधान है।

उन्होंने कहा, “वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि वो पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों पर अपनी निर्भरता कम करें। ऐसे में साइकिल चलाना एक असरदार और सकारात्मक समाधान के तौर पर सामने आता है।”

मनसुख मांडविया ने केंद्र सरकार की फिटनेस से जुड़ी पहलों को मिल रही तेजी का भी जिक्र किया; उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को “संडेज ऑन साइकिल” जैसे अभियानों के जरिए नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा, “देश भर के लाखों युवा इस अभियान में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं और इसे एक ‘जन-आंदोलन’ का रूप दे रहे हैं।” 

उन्होंने इस अभियान के प्रति अपना समर्थन और उत्साह दिखाने के लिए नागरिकों का आभार भी जताया। मंत्री ने घोषणा की कि इस रविवार को होने वाला "संडेज ऑन साइकिल" कार्यक्रम 'विश्व साइकिल दिवस' को समर्पित होगा और उन्होंने युवाओं को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने आखिर में कहा, "मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि वो पूरे उत्साह के साथ इसमें शामिल हों, 'फिट इंडिया ऐप' पर अपना पंजीकरण कराएं और अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी इसमें शामिल होने के लिए बढ़ावा दें।"