Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Delhi: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के आवास के बाहर NSUI का प्रदर्शन, बांटे गुलाब

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ ने अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस और संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच संबंध बताने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ गुरुवार उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कई एनएसयूआई सदस्यों ने उनके बाहर निकलने पर उन्हें गुलाब दिए। वहीं, निशिकांत दुबे ने भी सभी एनएसयूआई सदस्यों को मिठाई खिलाई।

पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि एनएसयूआई के प्रदर्शनकारी बीजेपी युवा मोर्चा में शामिल हो सकते हैं क्योंकि संगठन में उनके साथ वर्तमान की तुलना में बेहतर व्यवहार किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "नहीं पोटेस्ट नहीं गुलाब देने आए थे मैंने उनको मिठाई खिलाई। उन्होंने वो फिर आएंगे मैंने कहा बता देना कि कितने लोग आओगे तो उनके लिए नाश्ता-पानी की व्यवस्था करूंगा। आज वो एनएसयूआई में हैं कल को आपको युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नजर आएंगे, क्योंकि उनको लग रहा है कि उनकी जो दुकान है वो फटी हुई दुकान है। वहां जो है भूखे-प्यासे लोग काम करवाते है। यहां लोग मिठाई भी खिलाते हैं, नाश्ता भी करवाते हैं और प्यार से जो है बात भी करते हैं तो सब आ जाएंगे, क्योंकि उनको तो नेता से मिलने में भी परेशानी है।"