Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

NDMC ने शुरू किया अभियान, 20 दिवसीय श्रमदान अभियान शुरू

दिल्ली नगर पालिका परिषद ने 20 दिवसीय ‘श्रमदान’ सफाई अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत हजारों कर्मचारियों को प्रतिदिन एक घंटा स्वैच्छिक श्रम देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसमें वो पार्क, स्कूल, सरकारी भवन, अंडरपास और पूजा स्थलों की सफाई करेंगे। अभियान की निगरानी के लिए 14 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी देंगे। NDMC ने आम नागरिकों से भी इस पहल में भाग लेने की अपील की है ताकि नई दिल्ली को स्वच्छ और हरित शहर बनाया जा सके।