Breaking News

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को मिस्र और तुर्किये के अपने समकक्षों से मुलाकात की     |   केरल में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी, बोले- बदलाव का संदेश दे रहा है केरल     |   मिडिल-ईस्ट के हालात को लेकर नवगठित IGoM की पहली बैठक राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई     |   यूपी के दादरी में अखिलेश यादव की रैली, बोले- बदलने से ही उत्तर प्रदेश का भाग्य सुधरेगा     |   पुष्कर कॉरिडोर के लिए योजना तैयार- CM भजनलाल     |  

NDA सांसदों ने बिहार में शानदार जीत के लिए पीएम मोदी को दी बधाई, ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

New Delhi: सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सांसदों की मंगलवार को एक बैठक में बिहार चुनावों में शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी गई। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष जे. पी. नड्डा संसद भवन परिसर में आयोजित राजग संसदीय दल की बैठक में मौजूद रहे। जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) नेता संजय झा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री को माला पहनाकर बधाई दी।

सोमवार को बिहार के एनडीए नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और राज्य विधानसभा चुनावों में गठबंधन की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई दी थी। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने एनडीए सांसदों से कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन की बड़ी जीत के बाद जनता के कल्याण के लिए और अधिक जोश के साथ काम करना होगा।

उन्होंने कहा, “बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है।” पिछले महीने हुए 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए ने 202 सीट हासिल कीं, जिससे जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

गठबंधन सहयोगियों में बीजेपी ने 89, जेडीयू ने 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीट जीतीं।