Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

वक्फ कानून के खिलाफ आज दिल्ली में मुस्लिम संगठनों का प्रोटेस्ट

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) द्वारा वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ़ 'वक्फ बचाओ कॉन्फ्रेंस' का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रमुख मुस्लिम संगठन जैसे जमीयत उलेमा-ए-हिंद, जमात-ए-इस्लामी हिंद और AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी भाग लेंगे। यह कार्यक्रम वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार के हालिया संशोधन कानून के खिलाफ़ विरोध प्रकट करने के लिए आयोजित किया गया है। AIMPLB के नेताओं का कहना है कि यह कानून मुस्लिम समुदाय के धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर हमला है और इसे पूरी तरह से खारिज किया जाना चाहिए। इस आयोजन के जरिए वक्फ कानून को लेकर व्यापक जन जागरूकता पैदा करने की कोशिश की जाएगी।