Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

भारत रत्न की खबर सुनकर इमोशनल हुए लालकृष्ण आडवाणी, बेटी ने कहा परिवार में खुशी का माहौल

Delhi: लाल कृष्ण आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी ने शनिवार को कहा कि पूर्व उप-प्रधानमंत्री इस घोषणा से बहुत खुश हैं कि उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाएगा।

मीडियाकर्मियों से प्रतिभा आडवाणी ने कहा कि मेरे पिता को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने से पूरा परिवार बहुत खुश है। आज मुझे अपनी मां की याद आ रही है, जिनका मेरे पिता के निजी और राजनैतिक जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।