Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Delhi Elections 2025: बादली में तिकोनी टक्कर होने की संभावना, AAP लगाना चाहेगी जीत की हैट्रिक

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बादली सीट पर कड़े तिकोने मुकाबले के आसार हैं। उत्तर दिल्ली की इस सीट पर मौजूदा विधायक आम आदमी पार्टी के अजेश यादव हैं। वे 2015 में कांग्रेस के देवेंद्र यादव को हराकर इस सीट पर काबिज हुए थे। बादली उन आठ विधानसभा सीट में एक थी, जिनपर 2013 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत हुई थी। 

आम आदमी पार्टी ने एक फिर अजेश यादव पर भरोसा जताया है, जो इस सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। एएपी के मौजूदा विधायक को पूरा यकीन है कि वे जीत की हैट्रिक लगाएंगे। 

बीजेपी ने दीपक चौधरी को टिकट दिया है। उनकी पत्नी यहां से काउंसिलर हैं। पति-पत्नी दोनों को भरोसा है कि इस बार यहां बीजेपी उम्मीदवार की जीत होगी। बादली के वोटरों ने तीन बार बीजेपी उम्मीदवार को विधायक बनाया है। यहां से बीजेपी के जय प्रकाश अग्रवाल 1993, 1998 and 2003 में जीते थे।

कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव बादली के पूर्व विधायक हैं। वे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। उनका कहना है कि उनके जाने के बाद से कुछ ढांचागत विकास कार्यक्रम रुके हुए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार उन्हें पूरा करने का वादा कर रहे हैं।

बादली सीट पर वोटरों के प्रमुख मुद्दे हैं- पीने के पानी की खराब गुणवत्ता और टूटी-फूटी सड़कें। बादली सीट पर वोटरों की संख्या दो लाख से ज्यादा है। वे पांच फरवरी को तीनों उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वोटों की गिनती आठ फरवरी को होगी।