दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर को बारिश हुई, जिससे शहर में कई जगहों पर पानी जमा हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ घंटों में और बारिश होने की भविष्यवाणी की है। बारिश होने की वजह से दक्षिण, मध्य, उत्तर, नई दिल्ली और नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों सहित दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, "आने वाले कुछ घंटों में पूरी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश, हल्की आंधी, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।" भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में ह्यूमिडिटी का लेवल 85 फीसदी दर्ज किया गया। शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, मौसम विभाग ने जारी किया 'येलो' अलर्ट
You may also like
Delhi: सीआईएसएफ ने संभाला सीआरटीएस 'नमो भारत' कॉरिडोर की सुरक्षा का जिम्मा.
दिल्ली पुलिस ने द्वारका में अंतरराज्यीय अवैध शराब रैकेट का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर को राहत, दिल्ली की अदालत ने दी जमानत.
शबरिमला में महिलाओं के प्रवेश पर रोक का केंद्र सरकार ने किया समर्थन.