Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

भारत चंद्रमा पर उतरा और जी20 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी की- पीएम मोदी


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में नौवें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे साल भारत के अलग-अलग शहरों में जी20 के प्रतिनिधियों की मेजबानी की गई जिससे उन शहरों में उत्सव जैसा माहौल बना।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चंद्रमा पर लैंडिंग ने देश में जश्न को और बढ़ाया और इसके बाद भारत ने जी20 समिट का सफल आयोजन किया। शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत की जी20 अध्यक्षता के व्यापक फ्रेमवर्क के तहत संसद की तरफ से की जा रही है।