Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को किया निष्कासित, 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश

Delhi: भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को उसकी गतिविधियां, आधिकारिक स्थिति के अनुसार नहीं होने की वजह से निष्कासित कर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अधिकारी को भारत छोड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।

चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच ये कार्रवाई की गई। भारत ने अधिकारी की गतिविधियों पर नई दिल्ली में पाकिस्तानी प्रभारी को एक आपत्ति भी जारी की।