Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

दिल्ली में रणनीति बनाने के लिए Indi Alliance के नेताओं की बैठक, टीएमसी और पीडीपी रहे दूर

New Delhi: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले अपनी रणनीति तैयार करने के लिए शनिवार को विपक्षी गुट इंडिया की बैठक हुई। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह, कल्पना सोरेन, फारूक अब्दुल्ला और शरद पवार समेत विपक्षी गुट इंडिया के कई नेता शामिल हुए।

डीएमके नेता टीआर बालू भी बैठक में मौजूद रहे। हालांकि, टीएमसी और पीडीपी ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी दौर में शनिवार को बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में वोटिंग हुई।