Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

मैं भी यमुना का पानी पीता हूं, केजरीवाल के यमुना के पानी में जहर वाले बयान पर पीएम मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली की करतार नगर इलाके में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल के हरियाणा पर दिए गए बयान पर करारा जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में हार के डर से 'आप'-दा वाले हताश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ये दावा करना कि हरियाणा वाले पानी में जहर मिला रहे हैं। ये हरियाणा का नहीं पूरे देश का अपमान है।

पीएम ने एएपी नेताओं की तुलना सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज से भी की, जो लोगों को धोखा देने के लिए बदनाम हुआ था। उन्होंने कहा, "आपने चार्ल्स शोभराज के बारे में सुना होगा। वो एक जाना-माना ठग था। वो मासूमियत से लोगों को ठगने में इतना माहिर था कि हर बार लोग उसके झांसे में आ जाते थे। इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।" .