Breaking News

नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषी विकास यादव को SC ने 7 मार्च तक की फरलो दी     |   भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था: मुंबई में बोले कनाडा के पीएम कार्नी     |   राजस्थान: तीन शहरों के नाम बदले जाने का ऐलान, माउंट आबू का नया नाम होगा आबूराज     |   चीन ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान लड़ाई पर जताई चिंता, 'दोनों देशों से संयम बरतने कहा'     |   नेपाल में चुनाव से पहले 2 मार्च की आधी रात से भारत-नेपाल बॉर्डर बंद रहेगा     |  

Delhi: हीटवेव की वजह से कारोबार प्रभावित, दुकानदार हुए परेशान

दिल्ली में गर्मी और हीटवेव की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा है। ग्राहकों की कमी की वजह से दुकानदारों के चेहरे पर मायूसी साफ दिख रही है। दिल्ली में पारा 50 डिग्री के ऊपर चला गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। 

दुकानदारों का कहना है ग्राहकों की कमी से बिक्री पर असर पड़ रहा है। आम लोगों की तरह दुकानदार भी गर्मी से बेहाल हैं। उनका कहना है कि वे खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ठंडी चीजें ज्यादा से ज्यादा खा-पी रहे हैं। 

वहीं, कुछ दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार गर्मी ज्यादा है। फिलहाल दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में अधिकारियों ने लोगों को पीक ऑवर्स में घर के अंदर रहने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी है।