Breaking News

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट     |   महाराष्ट्र: गले में इंफेक्शन और बुखार के चलते NCP प्रमुख शरद पवार अस्पताल में भर्ती     |   CM हिमंता की 'गन वाली तस्वीर' पर ओवैसी ने दर्ज कराई FIR     |   असदुद्दीन ओवैसी ने हिमंता सरमा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, आपराधिक कार्रवाई की मांग     |   लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित     |  

दिल्ली में गर्मी का कहर बरकरार, न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने और तेज हवा के साथ लू चलने का अनुमान लगाया। ह्यूमिडिटी 38 फीसदी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 185, यानी ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।