हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दिल्ली में यमुना तट का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अपने राज्य से हरियाणा में साफ पानी छोड़ रही है, लेकिन वही पानी दिल्ली में आते-आते गंदा हो जा रहा है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
नायब सिंह सैनी ने कहा, "ये देखिए ये केजरीवाल का पानी है जो दिल्ली के लोग पिछले 10 वर्षों से गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। ये हम हरियाणा से जो पीछे से पानी आ रहा है यमुना में, ये हम पहुंचा रहे हैं। मैं इसको पीकर आया हूं। परंतु केजरीवाल अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अनर्गल प्रचार, अनर्गल आरोप लगा रहा है।" एएपी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया है।
हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में यमुना नदी का दौरा किया
You may also like
दिल्ली में दूध-दही चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार.
निर्यात पर वैश्विक असर के बीच सरकार सतर्क, 15 अप्रैल को आएंगे स्पष्ट आंकड़े.
गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का आश्वासन, घबराने की जरूरत नहीं.
IFFCO ने रचा इतिहास, FY 2025-26 में 4,106 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा.