Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दिल्ली: गजेंद्र शेखावत ने थाईलैंड-इंडिया फोटो एग्जीबिशन का किया उद्घाटन, 4 अगस्त को होगी खत्म

दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में भगवान बुद्ध के प्रति थाईलैंड के लोगों की भावना और गहरी श्रद्धा को दर्शन के लिए एग्जीबिशन लगाई गई है। खास बात ये है कि इसमें भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों के पवित्र अवशेषों को लेकर थाईलैंड में 26 दिन तक हुए एक्सपोजीशन की तस्वीरों को दिखाया गया है।

एग्जीबिशन का टाइटल "थाईलैंड-इंडिया इंटरवोवन लेगेसीज़: स्ट्रीम ऑफ फेथ इन बुद्धिज्म" है। इसका उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और थाईलैंड के विदेश मंत्री ने किया।

थाईलैंड में 23 फरवरी से 18 मार्च तक चार अलग-अलग जगहों पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की एक्सपोजीशन हुई थी। दिल्ली के नेशनल म्यूजियम के डायरेक्टर जनरल बी. आर. मणि ने कहा कि इस एग्जीबिशन को थाईलैंड के लोगों की भगवान बुद्ध के प्रति सच्ची आस्था और श्रद्धा दिखाने के लिए लगाया गया है।

थाईलैंड में एक्सपोजीशन का आयोजन थाईलैंड और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने मिलकर किया था। इसको विदेश मंत्रालय, थाईलैंड में भारतीय दूतावास, नेशनल म्यूजियम, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ और महाबोधि सोसाइटी का समर्थन हासिल है।

दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में आयोजित एग्जीबिशन चार अगस्त को खत्म होगी। जिसमें 58 तस्वीरें और वीडियो को रखा गया है। इसके अलावा पवित्र अवशेषों को थाईलैंड भेजे जाने से पहले दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान ली गई तस्वीरें भी लगाई गईं हैं।