Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

Delhi Polls: दक्षिण दिल्ली में हर मतगणना केंद्र पर चार स्तरीय सुरक्षा, 350 पुलिसकर्मी तैनात

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के नतीजे शानिवार को आने हैं। ऐसे में वोटों की गिनती से पहले दक्षिण दिल्ली के प्रत्येक मतगणना केंद्र पर 350 पुलिस कर्मियों की तैनाती सहित चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर मतगणना केंद्र पर कम से कम एक डीसीपी/एडीसीपी स्तर के अधिकारी, 3 एसीपी और 10 इंस्पेक्टर मौजूद रहेंगे।

दक्षिण जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी चैतन्य प्रसाद ने कहा, "दक्षिण दिल्ली में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं और हम मतगणना के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये मीडिया रूम है। इसके अलावा, चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, उम्मीदवार और उनके एजेंट सुबह आठ बजे तक स्ट्रॉन्ग रूम देख सकते हैं। इसके लिए हमने कुछ सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। हमारे पास मतगणना एजेंटों की सूची है और कल शनिवार को सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी और सुबह 8:30 बजे ईवीएम की गिनती शुरू होगी। अब तक पांच गिनती पर्यवेक्षक आ चुके हैं।"

दिल्ली पुलिस दक्षिणी रेंज के संयुक्त सीपी संजय कुमार जैन ने कहा, "ये सुरक्षा के लिहाज से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है और दिल्ली पुलिस ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। हमारे पास दक्षिणी रेंज में तीन मतगणना केंद्र हैं और हमने चार स्तरीय सुरक्षा के साथ इन तीन मतगणना केंद्रों के लिए विस्तृत तैनाती योजना बनाई है।प्रत्येक मतगणना केंद्र पर न्यूनतम एक डीसीपी/एसीपी, 3 एसीपी और 10 निरीक्षकों के साथ 350 स्थानीय पुलिस की तैनाती होगी।"