दिल्ली के आस्था घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां विसर्जित की गईं। शनिवार को भारत और दुनिया भर के कई नेताओं की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
साल 2004 से 2014 के बीच दो बार प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 92 साल की उम्र में निधन हो गया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां आस्था घाट पर की गई विसर्जित
You may also like
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने से 2 की मौत, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज.
दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 605 पहुंचा, कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली.
दिल्ली प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता का पंजाब सरकार पर निशाना, बोलीं- कुछ राज्य जानबूझकर करा रहे पराली जलाने की घटनाएं.
दिवाली से पहले दिल्ली के सदर बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के लिए FRS वैन और वॉच टावर तैनात.