Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

Delhi-NCR में छाई धुंध की चादर, विजिबिलिटी हुई कम, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से धुंध की मोटी चादर छाई हुई है। इस वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। धुंध का असर विजिबिलिटी पर भी पड़ा। सुबह-सुबह गाड़ियों को हेडलाइट्स का सहारा लेना पड़ा।

इस बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार 14 दिनों तक "बहुत खराब" श्रेणी में रहने के बाद बुधवार को एक्यूआई 414 के साथ "गंभीर" कैटेगरी में पहुंच गया। शहर के प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाला धुंआ सबसे ज्यादा 15.4 फीसदी है।
राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई 30 अक्टूबर से "बहुत खराब" श्रेणी में बना हुआ है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में अचनानक बदले मौसम और घने कोहरे के पीछे कई पर्यावरणीय कारण और मौसमी गतिविधियां मानी जा रही हैं। दिल्ली-यूपी-पंजाब से लेकर असम तक सुबह-सुबह आसमान में धुंध नजर आई। तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।