Breaking News

पाक बनाम न्यूजीलैंड सुपर आठ मुकाबला बारिश की भेंट, दोनों टीमों को एक-एक अंक     |   वायु गुणवत्ता आयोग का सख्त आदेश, प्रदूषणकारी उद्योगों के लिए नई उत्सर्जन सीमा लागू     |   समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव को मिली जमानत     |   पंजाब के सरकारी स्कूलों के 300 से अधिक छात्रों ने JEE Mains 2026 की परीक्षा पास की: शिक्षा मंत्री     |   लाल किला अब सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा: ASI     |  

पीएम मोदी 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और ‘नमो भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ का दौरा करेंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस शहर में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर 'मेरठ मेट्रो' और 'नमो भारत ट्रेन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री वहां से मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक जाएंगे और दोपहर करीब एक बजे मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मोदी इस अवसर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री संपूर्ण 82 किलोमीटर लंबे 'दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर' को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

वह भारत की पहली 'नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' (आरआरटीएस) के शेष खंडों का उद्घाटन करेंगे, जिनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच का पांच किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।

प्रधानमंत्री मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच चलने वाली मेरठ मेट्रो सेवाओं का भी उद्घाटन करेंगे। यह नमो भारत के बुनियादी ढांचे पर ही संचालित होगी, जो देश में अपनी तरह की पहली पहल है।

मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी, जिसकी अधिकतम परिचालन गति लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह मेट्रो रास्ते के सभी निर्धारित ठहरावों पर रुकते हुए, पूरी दूरी को मात्र 30 मिनट में तय कर लेगी।